राजनीति

Delhi Exit Polls: दिल्ली के दिल में BJP, AAP को लगा झटका

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कुल 70 सीटों पर हो रहे मतदान संपन्न हो गए. दिल्ली के सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हुए वहीं शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया. मतदान संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल भी सामने आना शुरू हो गए हैं. एग्जिट पोल की माने तो दिल्ली में बीजेपी को बहुमत मिलने जा रही है और आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने वाला है.

एजेंसी AAP BJP कांग्रेस
रिपब्लिक भारत-मैट्रिज 32-37 35-40 0-1
P Marq 21-31 39-49 0-1
People’s Insight 25-29 40-44 0-2
Peoples Pulse 10-19 51-60 0-00
JVC 22-31 39-45 0-2
Poll Diary 18-25 39-44 2-3
Chanakya Strategies 25-28 39-44 2-3
Weepreside 46-52 18-23 0-1
DV Research 26-34 36-44 0-0
Mind Brink 44-49 21-25 0-1

 

बता दें कि 5 फरवारी को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा की सीटों पर मतदान संपन्न हो गए हैं वहीं 8 फरवरी को मतदान की गणना की जाएगी. बहुतम के लिए 36 सीटों की जरूरत है वहीं अधिकांश एग्जिट पोल बताते हैं कि भाजपा अगली सरकार बनाने के लिए अच्छी स्थिति में है. पिछले दो विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी ने भारी जीत दर्ज की थी. AAP ने 2015 में 67 सीटें और 2020 में 62 सीटें जीती थीं. राष्ट्रीय चुनावों में अपने प्रभुत्व के बावजूद, भाजपा दिल्ली के राज्य चुनावों में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने में विफल रही.

Show More
Back to top button