Republic Day: 26 जनवरी पर देखें यह देशभक्ति फिल्में, आपको अपने देश के प्रति गर्व महसूस होगा

26 जनवरी, भारत का गणतंत्र दिवस, देशवासियों के लिए बहुत ही खास दिन है. यह दिन हमें हमारे देश की स्वतंत्रता, संघर्ष और समृद्धि की याद दिलाता है. इस दिन को और भी खास बनाने के लिए आपके आगे एक बहुत अच्छा विकल्प है कि आप अपने घर पर कुछ खास फिल्में देखर इस दिन को यादगार बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कुछ ऐसी फिल्में जो देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की महिमा को दर्शाती हैं, और इन फिल्मों को देखकर आपको अपने देश के प्रति प्रेम और गर्व महसूस होगा.
1. लगान (2001)

गणतंत्र दिवस के मौके पर जब आप लगान देखते हैं, तो आप एक छोटे से भारतीय गांव की साहसिकता और वीरता की कहानी से परिचित होते हैं. यह फिल्म ब्रिटिश सामराज्य के खिलाफ एक क्रिकेट मैच के जरिए किसानों की लड़ाई को दर्शाती है. इस फल्म में आमिर खान का किरदार हमारे देश की स्वतंत्रता का प्रतीक बन जाता है.
2. रंग दे बसंती (2006)

अगर आपके मन में अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो रंग दे बसंती फिल्म आपके लिए ही बनी है इसे देखना न भूलें. यह फिल्म उन वक्त की है जब कुछ युवा आजादी के शहीदों के संधर्ष को समझते हुए अपने ही देश में भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ उठ खड़े होते हैं. यह फिल्म आपके दिल में नई ऊर्जा भर देगी. साथ ही हमें अपने कर्तव्यों का एहसास दिलाएगी.
3. बॉर्डर (1997)

1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित यह फिल्म बॉर्डर भारतीय सैनिकों की बहादुरी को दर्शाती है. युद्ध की भयावहता और सैनिकों के समर्पण को देखने के बाद, आप अपने देश की रक्षा करने वाले सच्चे नायकों के प्रति सम्मान सहसूस करेंगे.
4. स्वदेश (2004)

शाहरुख खान स्टार्रर फिल्म स्वदेश उन लोगों के लिए है जो विदेश में रहकर अपने देश को भूल गए हैं. यह फिल्म हमें यह समझाती हैं कि असली देशभक्ति तब है जब हम अपने देश की समस्याओं को समझकर उनका समाधान निकालने के लिए काम करें. फिल्म में शाहरुख खान का किरदार एक एनआरआई है जो अपने देश के लिए काम करने वापस आता है.
5. चक दे! इंडिया (2007)
यह फिल्म उस समय के भारतीय महिला हॉकी टीम की कहानी है, जब कोच कबीर खान (शाहरुख़ खान) उन्हें एकजुट करता है और एक टीम बना कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत दिलवाता है. इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश मिलता है कि अगर हम एकजुट हों तो कोई भी चुनौती हमें हरा नहीं सकती.
6. भाग मिल्खा भाग (2013)

भाग मिल्खा भाग भारतीय धावक मिल्खा सिंह की जीवनी पर आधारित है. इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है, और यह फिल्म उनके संघर्ष, आत्मविश्वास और देश के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाती है. यह फिल्म एक प्रेरणा है कि किस तरह से हम कठिनाइयों के बावजूद अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं.
26 जनवरी के इस खाद दिन पर, जब आप इन फिल्मों को देखेंगे, तो न सिर्फ आपको भारतीय इतिहास और संघर्ष की अहमियत समझ में आएगी, बल्कि देशभक्ति का जज्बा भी मन में जागेगा.
तो, इस गणतंत्र दिवस पर, इन फिल्मों के साथ देशभक्ति का जश्न मनाएं और अपने दिल में भारत के लिए गर्व और प्रेम का अहसास करें




