राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी विश्वविद्यालयों में जाने की चुनौती, कहा- छात्रों को बताये अर्थव्यवस्था एक आपदा क्यों
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें विश्वविद्यालयों का दौरा करने की चुनौती दी और कहा की वे अर्थव्यवस्था और बेरोजगारी की स्थिति पर छात्रों के साथ बात करे.
नई दिल्ली में आज नागरिकता संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्ष की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि “नरेंद्र मोदी को खड़े होना चाहिए और इन विश्वविद्यालयों के नौजवानों से बात करने का साहस करना चाहिए कि क्यों अर्थव्यवस्था एक आपदा बन गई है, क्यों यह एक बास्केट केस बन गयी है और 50 वर्षों में भारत में बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर क्यों है।”
“दुर्भाग्य से, देश के प्रधानमंत्री के पास ऐसा करने की हिम्मत नहीं है,” राहुल गाँधी ने समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा.
Rahul Gandhi: Narendra Modi should have courage to tell youngsters why Indian economy has become a disaster…He doesn’t have guts to stand in front of students. I challenge him to go to any university, stand there without police&tell people what he’s going to do for this country pic.twitter.com/lA6TRl70Ie
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) January 13, 2020
ALSO READ: राष्ट्रपति कोविंद ने लोहड़ी पर दी राष्ट्र को शुभकामनाएं
उन्होंने आरोप लगाया कि चूंकि प्रधानमंत्री छात्रों के साथ बातचीत से डरते हैं, इसलिए वह पुलिस का इस्तेमाल करके उन्हें कुचल रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री को चुनौती देता हूं कि वे किसी भी विश्वविद्यालय में जाएं, वहां अपनी पुलिस के बिना खड़े हों, बिना किसी बुनियादी ढांचे के और लोगों को बताएं कि वह इस देश के साथ क्या करने जा रहे हैं।”
गांधी ने पीएम मोदी पर भारत को “विभाजित” करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पीएम भारत के लोगों को विचलित और विभाजित करके देश का सबसे बड़ा असंतोष कार्य कर रहे हैं।”





