खेलताज़ा खबरें

विदेशी दौरों पर पत्नियों की “No Entry”, जानें BCCI का नया नियम

ऑस्ट्रेलिया से 5 मैचों की सीरीज में करारी शिकस्त मिलने के बाद से ही कप्तान रोहित शर्मा एंड कंपनी आलोचनाओं के घेरे में घिरी हुई है. साथ ही इस हार के बाद से ही BCCI भी एक्शन में है. शनिवार 11 दिसंबर को BCCI की समीक्षा बैठक हुई. इस बैठक में चयन समीति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर शामिल हुए. नए दिशानिर्देशों के अनुसार, क्रिकेटरों की वाइफ अब पूरे दौरे के लिए साथ नहीं रह पाएंगी.

 

रिपोर्ट्स के अनुसार, BCCI ऑस्ट्रेलिया में निराशाजनक हार के बाद कड़े कदम उठाने के लिए तैयार है. साथ ही खिलाड़ियों ने लिए नए दिशानिर्देश लागू करने की तैयारी में है. नए दिशानिर्देशों के अनुसार, क्रिकेटरों की वाइफ अब पूरे दौरे के लिए साथ नहीं रह पाएंगी. एक क्रिकेटर के परिवार को 45-दिवसीय दौरे के दौरान अधिकतम दो सप्ताह तक रहने की अनुमति दी जाएगी.  साथ ही, प्रत्येक खिलाड़ी को टीम बस से यात्रा करनी होगी. अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

 

BCCI के तीन नए नियम

अब पूरे विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों के साथ नहीं रह सकेंगी उनकी पत्नियां

45-दिवसीय दौरे के दौरान अधिकतम दो सप्ताह ही साथ रह सकेगा क्रिकेटर का परिवार

सभी खिलाड़ियों को एक ही टीम बस से यात्रा करनी होगी. व्यक्तिगत रूप से यात्रा करने की नहीं मिलेगी अनुमति

 

सिर्फ इतना ही नहीं इस बैठक में खिलाड़ियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह घरेलू क्रिकेट खेलें. ऐसे में अब सभी खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी मैच में भी खेलते हुए नजर आ सकते हैं. दूसरी ओर भारतीय टीम अब 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. इसके बाद टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी खेलने वाली है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button