ताज़ा खबरें

“2014 से ही मैं लगातार, हर पल ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं”: ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में PM Modi

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने भारत मंडपम में आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव 2025 में भाग लिया वहीं पीएम ने वहां पर मौजूद कलाकारों से बातचीत की. इस दौरान पीएम ने अपने संबोधन में कहा, “ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए बहुत आवश्यक है कि गांव के हर वर्ग के लिए विशेष नीतियां बनाई हैं. दो-तीन दिन पहले ही कैबिनेट ने ‘पीएम फसल बीमा योजना’ को एक वर्ष अधिक तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “… 2014 से ही मैं लगातार, हर पल ग्रामीण भारत की सेवा में लगा हूं. गांव के लोगों को गरिमापूर्ण जीवन देना मेरी सरकार की प्राथमिकता है. हमारा विजन है, भारत के गांव के लोग सशक्त बनें, उन्हें गांव में ही आगे बढ़ने के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, उन्हें पलायन न करना पड़े, गांव के लोगों का जीवन आसान हो, इसलिए हमने गांव-गांव में मूलभूत सुविधाओं की गारंटी का अभियान चलाया…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “..दुनिया में DAP का दाम बढ़ रहा है, आसमान छू रहा है. दुनिया में जो दाम चल रहे हैं अगर उस हिसाब से हमारे किसान को खरीदना पड़ता तो वो बोझ में ऐसा दब जाता कि किसान कभी खड़ा ही नहीं हो पाता, लेकिन हमने निर्णय किया कि हम किसान के सिर पर बोझ नहीं आने देंगे और सब्सिडी बढ़ाकर DAP का दाम स्थिर रखा है. हमारी सरकार की नीयत, नीति और निर्णय ग्रामीण भारत को नई ऊर्जा से भर रहे हैं.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button