ताज़ा खबरेंभारत

महाकुंभ 2025 उत्सव शुरू, संगम पर सुबह-सुबह की गई गंगा आरती

महाकुंभ 2025 के लिए उत्सव शुरू हो चुके हैं, श्रद्धालु सुबह गंगा आरती में भाग ले रहे हैं. आरती सिर्फ प्रयागराज के प्रसिद्ध घाटों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि संगम के पूरे मैदान में देखी जा सकती है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर महिलाओं ने विशेष गंगा आरती में भाग लिया. यह अनुष्ठान आगामी कुंभ मेले के लिए एक रिहर्सल के रूप में भी काम आया.

 

प्रयागराज तीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडे ने एएनआई को बताया, “आज एक विशेष आरती की गई. यह कुंभ मेले के लिए एक रिहर्सल थी. लड़के त्रिवेणी आरती करेंगे और लड़किया गंगा आरती करेंगी. हमें उम्मीद है कि आरती करने वाले यह बच्चे सभी से प्रेरित होंगे… हम यह संदेश देना चाहते हैं कि सनातन धर्म में कोई सीमाएं नहीं हैं.”

 

बता दें कि सहाकुंभ 12 साल बाद मनाया जा रहा है औ र13 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है. मुख्य स्नान अनुष्ठान, शाही स्नान, 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या) और 3 फरवरी (बसंत पंचमी) को होगा.

 

महाकुंभ के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए, जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है, खासकर भीड़ प्रबंधन और आग की घटनाओं से बचने के लिए. जिला प्रशासन ने महाकुंभ समारोह से पहले नए अग्निशमन केंद्रों का उद्घाटन किया है, जहां आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 365 वाहन तैनात किए गए हैं.

 

इसके अलावा, अधिकारियों को जागरूकता अभियान और मॉक ड्रिल चलाने के लिए कहा गया है ताकि छोटी-मोटी आग की घटना होने पर आम लोग घबराएं नहीं.

 

इस बार महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने कर्मियों की तैनाती के साथ ही तकनीकी साधनों का भी सहारा लिया है. एडीजी चौहान ने बताया कि प्रशासन ने कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है और क्विक रिस्पांस व्हीकल, किसी भी तरह के इलाके में चलने वाले ऑल-टेरेन व्हीकल, अग्निशमन रोबोट और फायर मिस्ट बाइक तैनात किए हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button