मनु भाकर और डी गुकेश समेत 4 खिलाड़ियों को मिलेगा ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने ओलंपिक दोहरी पदक विजेता मनु भाकर, शतरंज विश्व चैंपियन गुकेश डी, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार के लिए खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा की.

17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में इन खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू के हाथों यह अवॉर्ड दिया जाएगा. खेल मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद, सरकार ने निम्न खिलाड़ियों, कोच, विश्वविद्यालय और संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया है.
भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर वंतिका अग्रवाल और एथलीट ज्योति याराजी को भी अर्जुन परुस्कार से सम्मानित किया गया है.
पैरा एथलीट प्रीति पाल, जीवनजी दिप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव खिलारी, धरमबीर, प्रणव सूरमा, होकाटो सेमा, सिमरन और नवदीप को भी अर्जुन पुरस्कार मिलेगा. ओलंपिक पदक विजेता स्वप्निल सुरेश कुसाले और सरबजोत सिंह और पैरा-ओलंपिक निशानेबाज मोना अग्रवाल और रूबीना फ्रांसिस को भी अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.





