यहां जानिए मेलबर्न में भारतीय खिलाड़ियों का काली पट्टी पहनकर खेलने का कारण

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे मुकाबले का दूसरा दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए समर्पित रहा. भारतीय खिलाड़ियों ने मेलबर्न में खेले जा रहे सीरीज के चौथे मैच में दूसरे दिन की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सम्मान में काली पट्टी बांधकर की, जिनका गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के सम्मान में भारतीय क्रिकेट टीम काली पट्टी पहन कर खेल रही है.”
The Indian Cricket Team is wearing black armbands as a mark of respect to former Prime Minister of India Dr Manmohan Singh who passed away on Thursday. pic.twitter.com/nXVUHSaqel
— BCCI (@BCCI) December 27, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में इलाज के दौरान एम्स में निधन हो गया. एम्स, नई दिल्ली ने जानकारी देते हुए कहा कि अत्यंत दुख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं… उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया. तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.






somatropin hgh kaufen
References:
git.juici.ly