खेल

IND vs AUS Test: मेलबर्न में लंच के बाद खेल शुरू, भारत को विकेट की तलाश

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मै शुरू हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कांग्रेस ने मजबूत शुरुआत की लंच तक ऑस्ट्रेलिया 100 रनों का आंकड़ा पार कर चुकी है. पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है.

 

सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने टीम में कुछ बदलाव किए है. भारत ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम से बाहर रखा है वहीं उनकी जगह सुंदर मेलबर्न में बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के साथ भारत के दूसरे स्पिन गेंदबाजी विकल्प बन गए हैं.

 

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है. उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी मोर्चे पर है. भारतीय गेंदबाज दूसरे विकेट की तलाश में हैं. ऑस्ट्रेलिया ने लंच ब्रेक के समय अपनी पहली पारी में 1 विकेट पर 112 रन बना लिए थे. उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन की जोड़ी मोर्चे पर है. दोनों के बीच 23 रन की साझेदारी हो चुकी है.

 

ऑस्ट्रेलिया के लिए सैम कोंस्टास ने डेब्यू पर अर्धशतक जड़कर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है. वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. कोंस्टास ने 19 साल 85 दिन की उम्र में यह कारनामा किया जबकि इससे पहले साल 1953 में ऑस्ट्रेलिया के इयान क्रेग ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 17 साल 240 दिन की उम्र में फिफ्टी जमाई थी.

 

ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका रवींद्र जडेजा ने दिया है. जडेजा ने डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई.  कोंस्टास ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 52 गेंदों पर पचासा जड़ा. उन्हें 60 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने कोंस्टास का विकेट 89 के स्कोर पर गंवाया.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button