पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अस्पताल में भर्ती

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तबियत बिगड़ गई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके प्रवक्ता के अनुसार, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को बुखार होने के बाद परीक्षण और निगरानी के लिए सोमवार दोपहर वॉशिंगटन डीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि 78 साल के बिल क्लिंटन को कई दिन से लगातार बुखार आ रहा था। इसलिए उन्हें वाशिंगटन स्थित मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में लाया गया और भर्ती कराया गया. वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यह जानकारी क्लिंटन की डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से सामने आई है कि किसी तरह की इमरजेंसी नहीं है. पूर्व राष्ट्रपति ठीक है और डॉक्टर उन्हें ऑब्जर्व कर रहे हैं. उनके परिजन और उनका मेडिकल स्टाफ भी यहीं मौजूद है. मीडिया को हेल्थ अपडेट दिया जाएगा.
यूरेना ने मंगलवार की सुबह एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “बुखार विकसित होने के बाद राष्ट्रपति क्लिंटन को परीक्षण और अवलोकन के लिए आज दोपहर मेडस्टार जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह अच्छी आत्माओं में है और उसे जो उत्कृष्ट देखभाल मिल रही है, उसकी वह गहराई से सराहना करता है.”
President Clinton was admitted to MedStar Georgetown University Hospital this afternoon for testing and observation after developing a fever. He remains in good spirits and deeply appreciates the excellent care he is receiving.
— Angel Ureña (@angelurena) December 23, 2024
बिल क्लिंटन, अर्कांसस के एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ ने 1993 से 2001 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया. उन्होंने शीत युद्ध के अंत में पदभार संभाला और पहले बेबी-बूमर पीढ़ी के राष्ट्रपति थे.





