BJP ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और अन्य पार्टी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया.
#WATCH दिल्ली: बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और अन्य पार्टी नेताओं ने अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया। pic.twitter.com/eCZzAsRgdU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 23, 2024
बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, “AAP सरकार ने यमुना नदी को इतनी बुरी तरह प्रदूषित कर दिया है, झागदार और जहरीली पानी कर दिया है कि वहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया…मुझे याद है 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह लोगों के साथ यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे. केजरीवाल जी 10 साल बीत गए और 2025 आने में सिर्फ 10 दिन बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई? आपने युमना तो साफ नहीं करवाया लेकिन 2025 आ गया है….”
बीजेपी नेताओं ने आरोपपत्र की एक बुकलेट जारी की है. इसमें बताया गया कि आम आदमी पार्टी के सरकार में 1200 से ज्यादा AQI रहने के कारण दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर बन गया. दिल्ली सरकार ने 100 करोड़ का शराब घोटाला किया. इसके साथ ही बीजेपी ने आरोपपत्र में बताया गया कि दिल्ली में सड़क, पीने के पानी और बिजली की व्यवस्था बहुत ज्यादा खराब है. इन सब चीजों को लेकर दिल्ली में एक आम आदमी पार्टी की सरकार से दुखी हैं.
बीजेपी के आरोप पत्र जारी करने पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी के पास चुनाव लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है. वे लोग दिल्ली वालों को बताए कि उन्होंने दिल्ली वालों के लिए 5 सालों में क्या काम किया…AAP ने दिल्ली वालों के लिए बिजली, पानी, महिलाओं का सफर, सड़के और अन्य काफी काम किए. इन लोगों ने क्या काम किया… पूरे दिल्ली की कानून व्यवस्था चरमराई हुई है… इन्होंने कोई काम नहीं किया. अब चुनाव में आए हैं तो मेरे खिलाफ आरोप पत्र जारी कर रहे हैं… इन पास कोई सीएम का चेहरा नहीं है..”





