मौसम

हल्की बारिश से दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, वायु गुणवत्ता अब भी ‘गंभीर’

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में ठंड का कहर जारी रहा. राजधानी में कोहरे की घनी परत छाई रही और दिल्ली में भीषण शीतलहर और हल्की बारिश हुई.  शहर में न्यूनतम तामपमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान गिरने के कारण लोग रैन बसेरों में रह रहे हैं.

एक स्थानीय ने कहा, “यहां तापमान गिर गया है क्योंकि बारिश हो रही है. बारिश आज सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई.” भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी इस सर्दी में उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से कम शीतलहर वाले दिनों की भविष्यवाणी की है.

 

इस बीच, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 7 बजे इसे 403 मापा गया. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में AQI भी गंभीर दर्ज किया गया. आनंद विहार में AQI 439, अशोक विहार में 456, बवाना में 473, CRRI मथुरा रोड पर 406, और नरेला में 430 दर्ज किया गया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button