ताज़ा खबरें

मोहाली हादसा: बहुमंजिला इमारत ढही, 16 घंटों बाद भी जारी है रेस्क्यू अभियान, अब तक दो के मिले शव

मोहाली हादसा: बहुमंजिला इमारत ढही, 16 घंटों बाद भी जारी है रेस्क्यू अभियान, अब तक दो के मिले शव

 

पंजाब के मोहाली में शनिवार (21 दिसंबर) की शाम एक बड़ा हादसा हुआ है. यहाँ सोहना इलाके में एक बहुमंजिला इमारत ढह गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इमारत के मलबे से अब तक दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें एक महिला का भी शव है। मौके पर सेना और एनडीआरएफ की टीमों का बचाव अभियान अभी भी जारी है। ,

महिला को कल निकाल लिया गया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। उसकी पहचान 20 साल की दृष्टि वर्मा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हिमाचल की रहने वाली थी। मृतक युवक की पहचान अभिषेक के तौर पर हुई है, जो अम्बाला का रहने वाला था। बता दें कि मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के पास स्थित दूसरी बिल्डिंग की बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे इस बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह भरभराकर गिर गई। गिरने वाली बिल्डिंग में जिम चल रहा था और घटना के समय वहां कई लोग मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

बचाव अभियान के तहत कई उत्खनन मशीनों को मलबा हटाने के काम में लगाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम अभियान चला रही है. एम्बुलेंस के साथ-साथ मेडिकल टीमें भी तैनात की गई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button