भारत

सीरिया से निकाले गए चार भारतीय पहुंचे भारत, कहा- मैं भारत आकर बहुत खुश हूं

सीरिया से निकाले गए चार भारतीय आज दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे. भारतीय नागरिकों ने भारत पहुंचने पर खुशी व्यक्त की और उन्हें घर वापस लाने के प्रयासों के लिए भारतीय दूतावास की सराहना की है.

 

दूतावास की यह कार्रवाई सीरिया में हिंसा में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत के जारी प्रयासों के तहत हुई. एक भारतीय ने कहा कि भारतीय दूतावास ने उन्हें निकाला और उनके प्रयासों के लिए दूतावास की सराहना की.

 

दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, भारतीय नागरिकों ने कहा, “मैं 15-20 दिन पहले वहां गया था. हमें नहीं पता था कि ऐसा होगा. भारतीय दूतावास ने हमें लेबनान ले गए, फिर गोवा और आज हम दिल्ली पहुंच गए हैं. हमें खुशी है कि हम अपने देश पहुंच गए हैं. भारतीय दूतासाव ने हमारी बहुत मदद की.”

 

एक अन्य भारतीय नागरिक ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं भारतीय दूतावास, भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. वहां कि स्थिति बहुत खराब है. हम वहां डर गए क्योंकि हमने पहली बार रॉकेट और गोलियों की आवास सुनी. मैं भारत आकर बहुत खुश हूं.”

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button