ताज़ा खबरें

“हमारा संविधान एक सुरक्षा कवच है…” लोकसभा में प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला संबोधन

लोकसभा में संविधान पर चर्चा हो रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संविधान पर बहस शुरू करते हुए कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे संविधान एक पार्टी की देन है. वहीं विपक्ष ने संसद में हंगामा किया. इस बीच केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में संविधान  पर चर्चा की और लोकसभआ में अपना पहला संबोधन दिया.

 

लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हमारा संविधान एक सुरक्षा कवच है. ऐसा सुरक्षा कवच जो नागरिकों को सुरक्षित रखता है. यह न्याय का, एकता का, अभिव्यक्ति की आजादी का कवच है. यह दुखद है कि 10 साल में बड़े-बडे़ दावे करने वाले सत्ता पक्ष के साथियों ने इस कवच को तोड़ने का पूरा प्रयास किया है. संविधान में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय का वादा है. यह वादे सुरक्षा कवच हैं और इसे तोड़ने का काम शुरू हो गया है. लेटरल एंट्री और नीजीकरण के जरिए यह सरकार आरक्षण को कमजोर करने का काम कर रही है.”

 

भारतीय संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बोलते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “संभल के कुछ लोग हमसे मिलने आए थे, जो मृतकों के परिवार के सदस्य थे. उनमें दो बच्चे थे-अदनान और उजैर. उनमें से एक मेरे बेटे की उम्र का था और दूसरा उससे छोटा, 17 साल का है. उनके पिता एक दर्जी थे. दर्जी का बस एक ही सपना था कि वह अपने बच्चों को पढ़ाएगा, एक बेटा डॉक्टर बनेगा और दूसरा भी सफल होगा…पुलिस ने उनके पिता को गोली मार दी. 17 वर्षीय अदनान ने मुझे बताया कि वह बड़ा होकर डॉक्टर बनेगा और अपने पिता के सपने को साकार करेगा. यह सपना और आशा उसके दिल में हमारे भारत के संविधान ने डाली है…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button