यूपी: महाकुंभ मेल से पहले प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, संगम तट पर की पूजा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

यूपी: महाकुंभ मेल से पहले प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी, संगम तट पर की पूजा, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी रहे मौजूद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे हैं। यहाँ सबसे पहले पीएम मोदी ने संगम तट पर पूजा की इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम तट पर पूजा की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/HnyLidLgTB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 13, 2024
इसके बाद पीएम मोदी ने प्रयागराज में श्री अक्षयवट मंदिर में पूजा की। बता दें कि पीएम मोदी दोपहर करीब 2 बजे वह प्रयागराज में 6,670 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी महाकुंभ 2025 के लिए विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने और प्रयागराज में निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए 10 नए रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या फ्लाईओवर, स्थायी घाट और रिवरफ्रंट सड़कें जैसी विभिन्न सड़क परियोजनाएं शामिल होंगी।
गौरतलब है कि 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का मेला शुरू हो रहा है और यह 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। ऐसे में महाकुंभ की तैयारियां भी जोरो-शोरों से चल रही हैं। अलग-अलग अखाड़ों की ओर से भूमि पूजन और ध्वजा स्थापित करने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।





