मौसम

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब, धुंध की परत से ढका शहर

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधाननी की वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह 8 बजे 224 के औसत AQI के साथ खराब श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि दिल्ली के कुछ इलाकों में AQI मध्यम दर्ज किया गया.

 

जैसा कि हमने कहा राजधानी दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में AQI बेहतर रहा और मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. AQI की बात करें तो डीटीयू में 169, लोधी रोड पर 123 और नजफगढ़ में 142 दर्ज किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 256 दर्ज किया गया.

 

सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की गई, महानगर के कुछ हिस्सों में धुंध की एक पतली परत छा गई और द्दश्यता सीमित हो गई. हालांकि कुछ क्षेत्रों में AQI बेहतर था और मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया.

 

सीपीसीबी के मुताबिक, सुबह 8 बजे आईटीओ पर एक्यूआई 248, चांदनी चौक में 218, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 237, पटपड़गंज में 224 और मंदिर मार्ग पर 220 दर्ज किया गया.

 

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह वायु गुणवत्ता में सुधार का हवाला देते हए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को दिल्ली में वायु प्रदूषण प्रतिबंधों को ग्रेप स्टेज IV से घटाकर स्टेज II करने की अनुमति दी.

 

हालांकि, अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि यदि AQI 350 से अधिक हो तो चरण III के उपाय फिर से शुरू होने चाहिए और यदि AQI 400 से अधिक हो जाए तो चरण IV प्रतिबंध बहाल किए जाने चाहिए.

Show More

One Comment

  1. This helped me a lot, thank you. Enjoy wontumi tv — live talk shows and events. HD streaming with low latency. news bulletins, studio discussions, program schedule. works great on mobile and desktop.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button