Adani Group ने गौतम, सागर अडानी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ रिश्वत के आरोपों से किया इनकार

अडानी समूह ने एक फाइलिंग में मसूह के संस्थापक और अध्यक्ष, गौतम अदाणी, उनके भतीजे सागर अडानी और एमडी सीईओ अडानी ग्रीन एनर्जी विनीत जैन के खिलाफ अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा लगाए गए कथित स्टॉक एक्सचेंजों के साथ रिश्वतखोरी के आरोपों का खंडन किया है.
अपनी फाइलिंग में, AGEL ने अडानी अधिकारियों के खिलाफ कथित रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों पर समाचार रिपोर्टिंग को गलत बताया है. अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के बयान में कहा गया, “अडानी मीडिया लेखों में कहा गया है कि हमारे कुछ निदेशकों, गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत पर अभियोग में अमेरिकी विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है. इस तरह के बयान गलत हैं.”
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने स्पष्ट किया है कि गौतम अडानी, सागर अडानी और विनीत जैन पर अमेरिकी विदेश भ्रष्टाचार कानून के तहत रिश्वतखोरी का आरोप नहीं लगाया गया है. कंपनी ने जोर देकर कहा कि केवल Azure Power के अधिकारियों और एक कनाडाई निवेशक पर ही रिश्वतखोरी के आरोप लगे हैं.
अदाणी ग्रीन एनर्जी ने अपने बयान में कहा कि भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से संबंधित आरोप में केवल अज़ूर पॉवर के रंजीत गुप्ता, सिरिल कैबेंस, सौरभ अग्रवाल, दीपक मल्होत्रा और रुपेश अग्रवाल और सीडीपीक्यू (कैस डे डेपॉट एट प्लेसमेंट डू क्यूबेक – कनाडाई संस्थागत निवेशक और अज़ूर के सबसे बड़े शेयरधारक) का नाम शामिल है. बयान में कहा गया है कि अदाणी समूह के किसी भी अधिकारी का नाम इसमें नहीं है.





