एकनाथ शिंदे को सर्वसम्मति से चुना गया शिवसेना विधायक दल का नेता
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA को मिली बंपर जीत के बाद रविवार रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया. इस आशय का प्रस्ताव सभी 57 मनोनीत विधायकों ने मुंबई के एक उपनगरीय होटल में आयोजित बैठक में पारित किया.
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई पार्टी की बैठक में शिवसेना नेता उदय सामंत ने यह प्रस्ताव पेश किया.
बैठक के बाद शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि पार्टी नेताओं ने कैबिनेट और शपथ ग्रहण प्रक्रिया पर निर्णय लेने के लिए एकनाथ शिंदे को सभी अधिकार देने का फैसला किया है.
उदय सामंत ने एएनआई को बताते हुए कहा, “सीएम एकनाथ सिंदे को सर्वसम्मति से पार्टी के नेता के रूप में चुना गया है… हमने कैबिनेट और शपथ ग्रहण प्रक्रिया पर निर्णय लेने के लिए एकनाथ शिंदे को सभी अधिकार दिये हैं.”
बैठक के बाद, पार्टी नेता और औरंगाबाद पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजय शिरसाट ने कहा, संभावना है कि महायुति नेता कल दिल्ली जाएंगे… हर पार्टी कार्यकर्ता चाहता है कि उनकी पार्टी का नेता सीएम बने, लेकिन अंतिम निर्णय एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फड़णवीस और अजीत पवार पर बाकी है.






An impressive share, I just given this onto a colleague who was doing a little analysis on this. And he in fact bought me breakfast because I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the treat! But yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I feel strongly about it and love reading more on this topic. If possible, as you become expertise, would you mind updating your blog with more details? It is highly helpful for me. Big thumb up for this blog post!
I will immediately snatch your rss as I can not in finding your e-mail subscription link or e-newsletter service. Do you’ve any? Please let me recognize so that I may just subscribe. Thanks.