पहले श्रेयस अय्यर फिर चंद मिनटों में ऋषब पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
पहले श्रेयस अय्यर फिर चंद मिनटों में ऋषब पंत बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 18वां सीजन का अगले साल मार्च में खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले आईपीएल के खिलाड़ियों की नीलामी आज यानी सऊदी अरब के जेद्दा में शुरू हो गई है। बता दें कि दो दिनों तक चलने वाले इस मेगा ऑक्शन में 577 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है। इस मेगा ऑक्शन में कुल मिलाकर 577 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। अधिकतम 204 खिलाड़ी नीलाम हो सकेंगे।
इस दौरान ऋषभ पंत अब तक आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर वह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे लेकिन चंद मिनटों में ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में ऋषब पंत को खरीदा गया है। वहीं पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में अय्यर को खरीदा है। उन्होंने मिशेल स्टार्क का 24.75 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड तोड़ा।
IPL 2025 ऑक्शन में जोस बटलर को गुजरात टाइटन्स ने 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
IPL 2025 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
डेविड मिलर को 7.50 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में शामिल किया।
युजवेंद्र चहल पंजाब की टीम में 18 करोड़ रूपए में शामिल किए गए हैं। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था। इसके साथ ही चहल, अर्शदीप के साथ संयुक्त रूप से सबसे महंगे भारतीय बॉलर बन गए हैं। अर्शदीप को भी पंजाब ने RTM (राइट टू मैच) कार्ड यूज कर 18 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था।





