IND vs AUS Test: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का किया फैसला, दो खिलाड़ियों को कराया डेब्यू

22 नवंबर यानि आज, गुरुवार के दिन भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है. भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. बता दें कि इस मैच में भारत ने दो खिलाड़ियों को डेब्यू कराया है.
भारत ने कंगारुओं के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में बड़ा बदलाव करते हुए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू कराया है. साथ ही ध्रुव जुरेल को और पडिकल को टीम में मौका दिया है. वहीं इसी के साथ टीम ने अनुभवी खिलाड़ी आर अश्विन और रविंद्र जडेजा को बाहर बैठाया है. बता दें कि जुरेल को सरफराज खान की जगह प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. ध्रुव जुरेल ने इंडिया ए से खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए थे. उन्हें इसी प्रदर्शन का फायदा मिला है.
भारतीय प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रित बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग इलेवन: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड





