ताज़ा खबरें

जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 को लेकर हुआ बवाल, यहाँ जानें क्या है वजह

जम्मू कश्मीर विधानसभा में धारा 370 को लेकर हुआ बवाल, यहाँ जानें क्या है वजह

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 की बहाली के प्रस्ताव को लेकर हंगामा हुआ। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी, विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई थी। जम्मू कश्मीर विधानसभा में सदन की कार्यकवाही के दौरान बुधवर को धारा 370 के मसले पर फिर हंगामा मच गया। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा वापस देने की मांग वाला प्रस्ताव सदन में पेश करने पर जोर दिया।

जम्मू कश्मीर विधानसभा में सदन की कार्यकवाही के दौरान बुधवर को धारा 370 के मसले पर फिर हंगामा मच गया। इससे पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा वापस देने की मांग वाला प्रस्ताव सदन में पेश करने पर जोर दिया, जिसका बीजेपी के विधायकों ने विरोध किया था। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच में जोरदार बहस हुई।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा द्वारा अनुच्छेद 370 की बहाली पर प्रस्ताव पारित किए जाने पर जम्मू-कश्मीर भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, “भाजपा नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के इस एजेंडे को कभी स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा अनुच्छेद 370 को जम्मू-कश्मीर में कभी वापस नहीं आने देगी। यह स्पष्ट है कि अनुच्छेद 370 इतिहास बन चुका है और यह कभी वापस नहीं आ सकता…”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों के रुख से नाराज बीजेपी विधायकों ने प्रस्ताव की प्रतियां सदन में फाड़ कर हवा में फेंक दी। दूसरी तरफ एनसी, पीडीपी और कांग्रेस अवामी इत्तेहाद पार्टी पीपल्स कांफ्रेंस के विधायक बिल के समर्थन में हैं।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार (4 नवंबर 2024) को पीडीपी विधायक वहीद पारा ने धारा 370 को समाप्त करने के खिलाफ एक प्रस्ताव सदन में पेश किया था। विधायक वहीद पारा ने यह प्रस्ताव नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक अब्दुल रहीम राथर को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की विधानसभा का पहला अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद यह प्रस्ताव पेश किया था। पीडीपी विधायक ने अपने प्रस्ताव में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा फिर से बहाल करने की मांग है। इस बात को लेकर कल भी हंगामा हुआ था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button