कनाडा में खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को बनाया निशाना, ट्रूडो और सांसद ने की कड़ी निंदा

कनाडा में खालिस्तानियों ने एक बार फिर हिंदू मंदिर को अपना निशाना बनाया है. खालिस्तान का झंडा लिए कुछ लोग कनाडा में स्थित हुंदू मंदिर में पहुंचे और वहां मौजूद श्रृद्धालुओं के साथ मारपीट करना शुरू कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हाल ही में ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा की. धार्मिक स्वतंत्रता के महत्व पर जोर देते हुए, ट्रूडो ने कहा कि प्रत्येक कनाडाई को स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से अपने विश्वास का पालन करने का अधिकार है.
एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रूडो ने लिखा, ”आज ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. प्रत्येक कनाडाई को अपने विश्वास का स्वतंत्र रूप से और सुरक्षित रूप से पालन करने का अधिकार है. पोस्ट में कहा गया, “समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को धन्यवाद.”
The acts of violence at the Hindu Sabha Mandir in Brampton today are unacceptable. Every Canadian has the right to practice their faith freely and safely.
Thank you to the Peel Regional Police for swiftly responding to protect the community and investigate this incident.
— Justin Trudeau (@JustinTrudeau) November 3, 2024
भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य ने कनाडा में हुए हिंदुओं पर इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “लाल रेखा पार कर ली है”. इतना ही नहीं उन्होंने इस हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया.
A red line has been crossed by Canadian Khalistani extremists today.
The attack by Khalistanis on the Hindu-Canadian devotees inside the premises of the Hindu Sabha temple in Brampton shows how deep and brazen has Khalistani violent extremism has become in Canada.
I begin to feel… pic.twitter.com/vPDdk9oble— Chandra Arya (@AryaCanada) November 3, 2024
आर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘कनाडाई खालिस्तानी चरमपंथियों द्वारा आज हद पार कर दी गई है. ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर के परिसर के अंदर हिंदू-कनाडाई भक्तों पर खालिस्तानियों द्वारा किया गया हमला दिखाता है कि उनेक इरादे क्या हैं. क्या कनाडा में खालिस्तानी हिंसक उग्रवाद बन गया है?’ कनाडाई सांसद आर्य ने कहा, मुझे लगने लगा है कि इन रिपोर्टों में थोड़ी सी सच्चाई है कि कनाडाई राजनीतिक तंत्र के अलावा, खालिस्तानियों ने हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों में घुसपैठ कर ली है. कनाडाई सांसद ने आगे चिंता व्यक्त की कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा में ‘अभिव्यक्ति की संवतंत्रता कानूनों’ का फायदा उठा रहे हैं, और उन्हें ‘फ्री पास’ भी मिल रहा है.





