NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: इंदौर में हुए एक्सीडेंट में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

फैक्ट चेक: इंदौर में हुए एक्सीडेंट में नहीं है कोई सांप्रदायिक एंगल भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। वीडियो एक सड़क हादसे का है, जहाँ एक कार सड़क के किनारे कड़ी बाइक से भीड़ गयी है। इसी वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि एक साजिश के तहत हिन्दू समाज की युवतियों को टारगेट कर मारा जा रहा है। फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है किप्लानिंग के तहत हिन्दुओं और हिन्दुओं की बहन बेटियों को मारा जा रहा है, जबकि हिन्दू समझ रहा है कि ये हादसा है’

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो के मामले कोई भी सांप्रदायिक एंगल नहीं है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहल हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया।

खोज एक दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता TV9 की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में मिला। यहाँ जानकारी दी गयी है कि इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे की खबर सामने आयी।  यहाँ इलाके में एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने घर के बाहर रंगोली बना रही दो बच्चियों को टक्कर मार दी। जिसमें एक 13 वर्षीय नव्या प्रजापत और उसकी बहन 21 वर्षीय प्रियांशु की मौत हो गयी है।

 

 

प्राप्त जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू। खोज के दौरान हमें ABP की वेबसाइट पर वायरल वीडियो के संबंध एक लेख मिला, जिसे अक्टूबर 29, 2024 प्रकाशित किया गया था।

लेख में एक डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा के हवाले बताया गया है कि इंदौर के जयभवानी नगर में दो लड़कियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, उसी दौरान एक कार चालक तेज गति से आया और लड़कियों को कुचल दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। कार का नंबर MP 09 ZW 7287 है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। कार मालिक का नाम तुषार अग्रवाल है जो कि हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला है। वह मौके से फरार हो गया था, लेकिन खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

खोज के दौरान हमें ANI के आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इंदौर के डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा का बयान मिला। जहां उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ करके उसे पकड़ लिया है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो में किसी तरह का कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। कार मालिक और मृत दोनों बच्चियां एक ही समुदाय से हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button