ताज़ा खबरें

देशभर में दिवाली की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

31 अक्टूबर, यानि आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है. दिवाली यानी बुराई पर अच्छाई की जीत, ज्ञान की रोशनी और समृद्धि का प्रतीक पर्व. इस पावन पर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं.

 

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं. रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो.

दिवाली यानी बुराई पर अच्छाई की जीत, ज्ञान की रोशनी और समृद्धि का प्रतीक पर्व. इस खास मौके पर, लोग अपने घरों को दीपों और रंगोली से सजाते हैं, मिठाइयां बांटते हैं और परिवार-दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं. इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और गणेश की विशेष पूजा की जाती है. हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का पर्व मनाया जाता है.

 

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर अयोध्या की तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, अलौकिक अयोध्या! मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अपने भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है. अयोध्या में श्री राम लला के मंदिर की यह अनुपम छटा हर किसी को अभिभूत करने वाली है. 500 वर्षों के पश्चात यह पावन घड़ी रामभक्तों के अनगिनत बलिदान और अनवरत त्याग-तपस्या के बाद आई है. हमारा सौभाग्य है कि हम सभी इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने हैं. मुझे विश्वास है कि प्रभु श्री राम का जीवन और उनके आदर्श विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में देशवासियों के लिए प्रेरणापुंज बने रहेंगे. जय सियाराम!

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button