“राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्रथमिकता थी”, पीएम मोदी ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं पीएम मोदी ने इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लोगों को एकता की शपथ दिलाई
#WATCH केवड़िया, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता की शपथ दिलाई।
(सोर्स: ANI) pic.twitter.com/Yh2XFcDdpS
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 31, 2024
पीएम मोदी ने गुजरात में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया. इसी के साथ कार्यक्रम की शुरूआत परेड के साथ हुए जिसमें पीएम मोदी भी शामिल रहे.
इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन. राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्रथमिकता थी. उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा.
भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म-जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। राष्ट्र की एकता और संप्रभुता की रक्षा उनके जीवन की सर्वोच्च प्राथमिकता थी। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, “मैं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर सभी देशवासियों को बहुत बधाई देता हूं. इस बार का राष्ट्रीय एकता दिवस अद्भुत संयोग लेकर आया है. एक तरफ आज हम एकता का उत्सव मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपावली का भी पावन पर्व है. दीपावली दीपों के माध्यम से पूरे देश को जोड़ती है, पूरे देश को प्रकाशमय कर देती है. अब तो दीपावली का पर्व भारत को दुनिया से भी जोड़ रहा है. अनेक देशों में इसे राष्ट्रीय उत्सव की तरह मनाया जा रहा है. मैं सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देता हूं.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज से सरदार पटेल का 150वां जन्मजयंती वर्ष शुरू हो रहा है. आने वाले 2 वर्षों तक देश सरदार पटेल की 150वीं जन्मजयंती का उत्सव मनाएगा. ये भारत के प्रति उनके असाधारण योगदान के प्रति देशवासियों की कार्यांजलि है. बीते 10 वर्ष का कालखंड भारत की एकता और अखंडता के लिए अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरा रहा है. आज सरकार के हर काम, हर मिशन में राष्ट्रीय एकता की प्रतिबद्धता दिखती है”





