ताज़ा खबरें

अयोध्या: सीएम योगी ने किया दीपोत्सव का शुभारम्भ, 28 लाख दिए जलाकर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें 

अयोध्या: सीएम योगी ने किया दीपोत्सव का शुभारम्भ, 28 लाख दिए जलाकर बनाया जाएगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें तस्वीरें 

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सरयू घाट पर आरती की।

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “दीपोत्सव का यह भव्य और दिव्य आयोजन आज पूरी दुनिया देख रही है… मैं इस अवसर पर सबको हृदय से बधाई देता हूं… सनातन धर्म दुनिया का सबसे प्राचीनतम मानवता का धर्म है। जियो और जीने दो की प्रेरणा देने वाला धर्म है… वे ताकतें जो आज भारत को कमजोर करना चाहती हैं, वे समाज को बांटने का काम उसी रूप में कर रहे हैं जैसे कभी त्रेतायुग में रावण और उसके अनुयायी कर रहे थे… कोई जाती के नाम पर, कोई क्षेत्र के नाम पर, कोई भाषा के नाम पर, कोई परिवार के नाम पर, समाज को बांटने का प्रयास कर रहा है, उसके माध्यम से राष्ट्र की एकता और अखंडता को चुनौती दी जा रही है। ये दीपोत्सव हम सभी को एक नई प्रेरणा देने का एक नया अवसर है।”

 

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर आतिशबाजी की गई।

इसके बाद अयोध्या में भव्य दीपोत्सव समारोह के तहत सरयू नदी के तट पर लाखों दीये जलाए गए। दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी, साउंड-लाइट शो के ज़रिए रामलीला का वर्णन किया जा रहा है।

इस दौरान रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं। इनमें से 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कंसल्टेंट निश्चल बरोट की देखरेख में दीयों की गणना की गई है।
पूरी हो गई हैं।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव प्रारंभ होने से पहले जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, अयोध्या के लोगों को अब साबित करना होगा कि मां सीता की अग्नि परीक्षा की बार-बार न हाे। 500 साल बार राम अपने धरा धाम पर हैं। राम मंदिर के लिए बलिदान देने वालों को नमन है। उन्होंने कहा, आज दुनिया अयोध्या आ रही है। वहीं, राम मंदिर का विरोध करने वालों पर हमला बाेलते हुए योगी ने कहा कि ये राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हैं, अयोध्या वासियों को आगे आना होगा ताकि राम का संदेश कभी पथ से विचलित न हो।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button