खेल

अयोध्या: दीपोत्सव से पहले सीएम योगी ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के रथ का किया स्वागत

अयोध्या: दीपोत्सव से पहले सीएम योगी ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के रथ का किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां हो चुकी हैं। दिवाली के इस पवन पर्व को मानाने के लिए सीएम योगी भी बुधवार दोपहर अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस दौरान रामकी पैड़ी, चौधरी चरण सिंह घाट और भजन संध्या स्थल पर 28 लाख दीये संयोजित किए गए हैं। इनमें से 25 लाख प्रज्ज्वलित दीयों का विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के कंसल्टेंट निश्चल बरोट की देखरेख में दीयों की गणना की गई है।
दीपोत्सव में भाग लेने के लिए सीएम योगी ने बुधवार को हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचे यहाँ उनके साथ प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक भी पहुंचे। इनके अलावा, केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शिरकत की।
अयोध्या में दिवाली के अवसर पर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के रथ का स्वागत किया।

इसके बाद दीपोत्सव से पहले कार्यक्रम को संबोधित उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज अयोध्या में 500 सालों की तपस्या को पूरा करते हुए भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद, लोकार्पण के बाद भव्य दीपोत्सव का यह पहला कार्यक्रम है…हम सब जानते हैं कि 2017 के बाद से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या धाम का चतुर्मुखी विकास हुआ है…मैं सभी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव पर्व की बधाई देता हूं…”

वहीं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, “500 साल पहले जब राम लला के मंदिर को तोड़ा गया होगा उससे पहले भी सनातन के मानबिंदु की रक्षा के लिए अनेक लोगों ने अपने जीवन को समर्पित किया। लेकिन जब 1528 में मीर बाकी ने भगवान राम के मंदिर को तोड़ा तब से भारत के सौभाग्य का सूर्य अस्त हो गया। तब से लेकर हम निरंतर पतन के रास्ते पर चलते हुए उस मुकाम पर आ गए थे कि भारत की पहचान की पूरे विश्व में भूली-बिसरी हो गई थी… भगवान राम के मंदिर में उस ध्वजा के चढ़ने के साथ ही भारत का सूर्य फिर उदय हो गया है… पिछले 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने वाली सरकार के कार्यों के कारण दुनिया का भारत की ओर देखने का नजरिया बदला है… भारत के योग, आयुर्वेद, गौ माता, चिकित्सा पद्धति, विज्ञान, दर्शन, संस्कृति की पूरी दुनिया में महत्वता स्थापित हो रही है… हम सौभाग्यशाली हैं कि हम उस संकल्प के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में देश को विकसित बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं… ”

इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “यह वर्ष अयोध्या के लिए अद्भुत, अनुपम, अलौकिक है जब इस वर्ष 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके एक बार फिर राम लला अपने धाम में विराजमान होकर दुनिया के सभी पीड़ितों को ये संदेश दे गए कि कभी भी अपने पथ से विचलित नहीं होना चाहिए… आज हमारे पास यह अवसर है उन सभी आत्माओं को स्मरण करने का जिनका पूरा जीवन राम जन्मभूमि आंदोलन के लिए समर्पित था। मैं इस अवसर पर उन सभी पूज्य संतों को नमन करता हूं… जो 3.5 लाख की संख्या में अपनी शहादत देकर एक ही तमन्ना के साथ इस धरा से अल्विदा हो गए कि अयोध्या में चाहें कुछ भी हो इस धरा पर राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए… उनका संकल्प पूरा हुआ… राम लला के विराजमान होने के बाद ये दीपोत्सव का पहला अवसर है। इससे पहले हम लोग बोलते थे और जो हमने कहा वो करके भी दिखाया… ”

सीएम योगी ने कहा कि, “सनातन धर्म ने कभी किसी का अहित नहीं किया, सबको गले से लगाया…जो भी मानवता के मार्ग में, विकास के मार्ग में बैरियर बनेगा, उसकी वही दुर्गति होनी है जो उत्तर प्रदेश के माफियाओं की हुई है…”

बता दें कि थोड़ी ही देर में दीपोत्सव शुरू होगा यहाँ करीब 28 लाख दिए जलाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button