न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत करने के लिए सोमवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, स्पेनिश नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे… पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली की हवाओं में घुलता ज़हर, सांस लेना हो रहा मुश्किल

जैसे-जैसे ठंड की दस्तक हो रही है वैसे-वैसे ही देश की राजधानी में हवाएं जहरीली होती जा रही है. राजधानी दिल्ली की सुबह धुंध के साथ हो रही है. सोमवार यानि 28 अक्टूबर की सुबह एक बार फिर खराब AQI से शुरू हुई. आज दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 331 दर्ज किया गया जो बहुत खराब श्रेणी में है… पूरी खबर पढ़ें
कनाडा में बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकराई TESLA, चार भारतीय की हुई मौत

कनाडा में एक बड़े हादसे की खबर सामने आयी है। यहाँ एक सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा गुरुवार की रात उस समय हुआ जब पांच लोग अपनी टेस्ला गाड़ी में कहीं जा रहे थे और टोरंटो शहर के पास एक डिवाइडर से टकराने के बाद टेस्ला कार में आग लग गई… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: सूरत में लोगों ने नहीं लगाए ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ के पोस्टर, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग अपनी-अपनी दुकानों के सामने ‘हमारी भूल, कलम का फूल‘ पोस्टर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है गुजरात के सूरत में लोग अपने घर के सामने ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ के पोस्टर लगा रहे हैं… पूरी खबर पढ़ें





