तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़

स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत करने के लिए सोमवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, स्पेनिश नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. यह यात्रा ऐसे समय हुई जब भारत यूरोपीय देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है. यह लगभग दो दशकों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है.
#WATCH गुजरात: स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज़ वडोदरा पहुंचे।
यह लगभग दो दशकों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की पहली भारत यात्रा है। pic.twitter.com/oBUINLoJ8a
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2024
MIA ने कहा, उनके आगमन पर, विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पेनिश नेता का अभिवादन करते हुए कहा, बिएनवेनिडो ए इंडिया! स्पेन सरकार के राष्ट्रपति पेड्रो संचेज़ वडोदरा पहुंचे, जो 18 वर्षों में किसी स्पेनिश राष्ट्रपति की भारत की भारत की पहली यात्रा है. यह अधिकारिक यात्रा भारत-स्पेन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए है.
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने वडोदरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति सांचेज़ का स्वागत किया. अपनी यात्रा के दौरान, स्पेन के राष्ट्रपति पीएम मोदी के साथ वडोदरा में C295 विमान के अंतिम असेंबली लाइन प्लांट का उद्घाटन करेंगे, जो विमानन क्षेत्र में एक प्रमुख “मेक इन इंडिया” पहल है.
यह प्लांट टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स द्वारा एयरबस स्पेन के सहयोग से स्थापित किया गया है.
यह सुविधा टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर में बनाई गई है. C-295 कार्यक्रम के तहत कुल 56 विमान हैं, जिनमें से 16 सीधे स्पेन से एयरबस द्वारा वितरित किए जा रहे हैं और शेष 40 भारत में बनाए जाने हैं.






You nailed it. Experience bbc news urdu today — Persian‑language breaking news. reliable HD stream on any device. analysis programs, feature stories, talk shows. Including today’s schedule. reliable HD stream on any device.