उत्तर प्रदेश उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की अपनी पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है. बता दें कि उत्तर प्रदेश की 9 सीटों पर उपचुनाव होने हैं जिसके चलते आज भारतीय जनता पार्टी ने 7 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है.
भाजपा ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। pic.twitter.com/HnT8dALSc2
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 24, 2024
जिन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है उनमें कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, करहल, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीट शामिल हैं.
बता दें कि बीजेपी ने कुंदरकी सीट से रामवीर सिंह ठाकुर को, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, खैर से सुरेंद्र दिलेर, करहल से अनुजेश यादव, फूलपुर से दीपक पटेल, कटेहरी से धर्मराज निषाद और मझवां से सुचिस्मिता मौर्य को मैदान में उतारा है. जिन दो सीटों पर अभी उम्मीदवारों का नाम की घोषणा बची है वह है मीरपुर और सीसामउ.





