Women’s T20 World Cup: Finally न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया खिताब, पहली बार जीता T20 विश्व कप

आखिरकार न्यूजीलैंड की महिलाओं ने रविवार को टी20 विश्वकप के फाइनल में जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया. रविवार, 20 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीक के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस हार के साथ साउथ अफ्रीका अपने ऊपर से चोकर्स का टैग हटाने में असफल रही.
बता दें कि इस साल में यह दूसरी बार है जब साउथ अफ्रीका एक साल में दूसरी बार फाइनल में हार का सामना कर रही है. इससे पहले साउथ अफ्रीका को टी20 मेंस वर्ल्ड कप में भारत से हार का सामना करना पड़ा था.
अनुभवी अमेलिया केर के हरफनमौला खेल के दम पर न्यूजीलैंड ने महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जीत दर्ज की. प्लेयर ऑफ द मैच केर ने बल्ले से सबसे ज्यादा 43 रन बनाने के बाद तीन विकेट चटका कर मैच पर न्यूजीलैंड का दबदबा कायम किया. फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 158 रन बनाए. वहीं पिछले साल की उपविजेता टीम साउथ अफ्रीका को इन साल न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 126 रन पर रोक कर एक बार फिर उसके सपने को चकनाचूर कर दिया.
न्यूजीलैंड के लिए केर के अलावा रोजमेरी मेयर ने भी तीन विकेट चटकाए. ईडन कार्सन, फ्रैन जोनस और हैलिडे ने टीम के लिए एक-एक विकेट लिए. बता दें कि इससे पहले न्यूजीलैंड को 2009 और 2010 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.






steroids prostate cancer
References:
https://ltube.us