हरियाणा: नई कैबिनेट के बीच हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, यहाँ देखें किस मंत्री को मिला कौन सा मंत्रालय

हरियाणा: नई कैबिनेट के बीच हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, यहाँ देखें किस मंत्री को मिला कौन-सा मंत्रालय
हरियाणा में नई कैबिनेट के गठन के बाद रविवार देर रात अलग-अलग मंत्रियों को उनके विभाग उन्हें अलॉट कर दिए गए हैं। गौर करने वाले बात यह है कि गृह और वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग समेत कुल 12 मंत्रालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पास ही रखे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी ने गृह, वित्त, प्लानिंग, आबकारी, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, हाउसिंग फॉर ऑल, सीआईडी, एडिमिनस्ट्रेशन ऑफ जस्टिस, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन और पब्लिक रिलेशन विभाग अपने पास रखे हैं।
वहीं बात प्रदेश के मंत्रियों में दूसरे स्थान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज को प्रदेश सरकार ने बिजली व परिवहन समेत तीन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी है, जबकि विपुल गोयल को शहरी निकाय तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग प्रदान किए हैं। कृष्ण लाल पंवार को विकास एवं पंचायत तथा राव नरबीर को उद्योग एवं पर्यावरण विभागों का कामकाज सौंपा गया है। हरियाणा सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक महिपाल सिंह ढांडा को शिक्षा विभाग तथा डा. अरविंद शर्मा को सहकारिता विभाग दिए गए हैं।
बात करें कृष्ण लाल पंवार की तो उन्हें पंचायत और खनन,
राव नरबीर सिंह को उद्योग, फारेस्ट, पर्यावरण, फॉरेन को-आपरेशन और सैनिक वेलफेयर,
महिपाल ढांडा को स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, आर्काइव, संसदीय अफेयर्स,
विपुल गोयल को रेवन्यू व डिजास्टर, निकाय विभाग, सिविल एविएशन और
अरविंद शर्मा को सहकारिता, जेल, इलेक्शन व टूरिज्म विभाग दिया गया है।
यहाँ देखें पूरी लिस्ट:
लिस्ट-1

गौरतलब है कि हरियाणा की दो महिला मंत्रियों में से श्रुति चौधरी को महिला एवं बाल विकास और सिंचाई विभाग दिया गया है। वहीं राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव और स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल एजुकेशन व आयुष विभाग मिला है।
इसके अलावा श्याम सिंह राणा को कृषि, पशुपालन व मछली पालन, रणबीर गंगवा को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पब्लिक वर्क, कृष्ण कुमार बेदी को सोशल जस्टिस इनपावरमेंट, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हास्पिटेलिटी और आर्किटेक्चर, राजेश नागर को फूड, सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स, प्रिंटिंग व स्टेशनरी और गौरव गौतम को यूथ इंप्वारमेंट, स्पोटर्स व लॉ एंड लेजिस्लेटिव विभाग दिया गया है।






