खेलताज़ा खबरें

IND vs NZ Test: भारत ने 200 का आंकड़ा किया पार, कोहली-सरफराज ने जड़ा अर्धशतक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी 402 पर सिमट गई. वहीं पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में सधी शुरुआत की. भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. कप्तान रोहित के बाद विराट और सरफराज ने भारत के लिए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. विराट ने अपने इस अर्धशतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में अपने 9 हजार रन पूरे किए.

 

इससे पहले रोहित और जयसवाल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े.

 

भारत के लिए पहला विकेट जयसवाल का गिरा जिन्होंने 35 रन जोड़े वहीं दूसरा विकेट 95 रन पर कप्तान रोहित शर्मा का गिरा जिन्होंने 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं इस वक्त विराट कोहली और सरफराज मैदान पर एक साझेदारी बना रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने सधी बल्लेबाजी करते हुए अपने अर्धशतक पूरे किए. इसी के साथ भारत ने 200 रनों का आंकड़ा पूरा कर लिया. आखिरी सेशन के ड्रिंक ब्रेक तक भारत का स्कोर 172-2 पहुंच गया था.

 

बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अपनी पहली पारी में शर्मनाक स्कोर यानि 46 रनों पर सिमट गई. वहीं कीवी ने अपनी पहली पारी में उसी पिच पर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 402 रन ठोक दिए. वहीं अब भारत के ऊपर 356 रनों की बढ़त है. भारत की ओर से कुलदीप और जडेजा ने सर्वाधिक 3-3 विकेट अपने नाम किए वहीं बल्लेबाजी करते हुए आर रविंद्र ने शानदार शतकीय पारी खेली (134) वहीं उनका साथ दिया टिम आउदी ने उन्होंने अपनी टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली. बता दें कि न्यूजीलैंड को कॉनवे ने शानदार शुरुआत दिलाने में मदद की थी. कॉनवे ने अपनी टीम के लिए 91 रनों की शानदार पारी खेली थी.

 

भारतीय प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउथी, एजाज पटेल, विलियम ओरोर्के

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button