बहराइच हिंसा मामले में आरोपियों का एनकाउंटर, 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: बहराइच हिंसा मामले में आरोपियों के एनकाउंटर में 2 आरोपी घायल हुए हैं. एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने बताया, “थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई जिसमें सरफराज और मोहम्मद तालिब घायल हो गए हैं. मामले में पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.”
बहराइच हिंसा मामले में दो आरोपी – मोहम्मद सरफराज और मोहम्मद तालिब – उत्तर प्रदेश STF के साथ मुठभेड़ में घायल हो गए, जिन्हें बहराइच जिला अस्पताल लाया गया.
SP बहराइच, वृंदा शुक्ला ने कहा, “…जब पुलिस टीम हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा क्षेत्र में गई थी, तो मोहम्मद सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ सबलू ने हत्या के हथियार को लोड करके रखा था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के लिए किया. आत्मरक्षा में, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों घायल हो गए. उनका इलाज चल रहा है. हमने अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. सभी 5 को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी… अन्य आरोपियों की तलाश जारी है… उनका इलाज चल रहा है और वे जीवित हैं.”
#WATCH बहराइच हिंसा | SP बहराइच, वृंदा शुक्ला ने कहा, “…जब पुलिस टीम हत्या के हथियार की बरामदगी के लिए नानपारा क्षेत्र में गई थी, तो मोहम्मद सरफराज उर्फ रिंकू और मोहम्मद तालिब उर्फ सबलू ने हत्या के हथियार को लोड करके रखा था, जिसका इस्तेमाल उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करने के… pic.twitter.com/023N8HNtjl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2024





