उत्तर प्रदेश के बहराइच में भड़की हिंसा, अस्पताल-दुकानों पर हुई आगजनी, स्थिति काबू करने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भड़की हिंसा, अस्पताल- दुकानों पर हुई आगजनी, स्थिति काबू करने में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के बहराइच में सोमवार को एक बार फिर हिंसा भड़क उठी थी। बता दें कि इससे पहले एक बार दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बावल हो चुका था, लेकिन सोमवार को एक बार फिर बवाल हुआ। इस दौरान लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए हैं। पुलिस ने स्थिति को काबू करने के लिए आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।
#WATCH उत्तर प्रदेश: बहराइच डीएम मोनिका रानी ने कहा, “हम स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं…” https://t.co/w2bJ3UguCy pic.twitter.com/4hth8Tq0Sy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2024
गौरतलब है कि महसी के महराजगंज क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी थी। जिसके बाद अब लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। रामगोपाल मिश्रा की मौत से नाराज ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर महराजगंज पहुंच गए और वर्ग विशेष के दुकानों और घरों को निशाना बनाया। जिसके बाद इलाके में फोर्स बढ़ा दी गई है।
इससे पहले मारे गए रामगोपाल मिश्रा के शव को लेकर ग्रामीण महसी तहसील पहुंचे हैं, जहां धरना प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। इस दौरान पुलिस ग्रामीणों को रोकने की कोशिश में जुटी है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए। इससे पहले रामगोपाल के घर पहुंचे तहसीलदार के खिलाफ ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह भीड़ से बचाकर तहसीलदार को वहां से निकाला।
उधर, रामगोपाल की पत्नी ने आरोपी की एनकाउंटर करने की मांग की है। पत्नी रोली मिश्रा ने कहा कि खून के बदले खून चाहिए. परिवार ने पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
बहराइच के महसी के महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद बवाल इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी और गोली भी चली। इस गोलीबारी में एक युवक की जान चली गई और एक सख्स घायल हो गया. बहराइच हिंसा मामले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाई है और कड़े एक्शन का आदेश दिया है. फिलहाल, इलाके में पुलिस की भारी तैनाती है और स्थिति काबू में है।





