ताज़ा खबरें

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को जान का खतरा, हथियार के साथ रैली में पकड़ा गया फर्जी पत्रकार, पढ़ें

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप को जान का खतरा, हथियार के साथ रैली में पकड़ा गया फर्जी पत्रकार, पढ़ें

अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी उम्मीदवार जनसभा और रैलियां कर अपनी-अपनी पार्टी के लोगों से मिलकर उनसे वोट मांग रहे हैं। ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप लोगों के बीच पहुंच रहे हैं, लेकिन इस दौरान उन पर जान का खतरा भी मंडरा रहा है। एक बार फिर ट्रंप की एक रैली के पास एक शख्स को दो हथियारों के साथ पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक दक्षिणी कैलिफोर्निया में शनिवार रात डोनाल्ड ट्रंप की रैली हो रही थी। इस दौरान व्यक्ति ट्रंप की रैली के पास आ पहुंचा। उसके पास से गाड़ी में एक शॉटगन, भरी हुई पिस्टल, गोला-बारूद और कई नकली पासपोर्ट बरामद हुए हैं। स्थानीय पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से लंबी पूछताछ के बाद संदिग्ध व्यक्ति को उसी दिन 5,000 डॉलर की जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति लास वेगास का रहने वाला है। उसकी उम्र 49 साल है। वह एक बिना रजिस्ट्रेशन वाली काले रंग की एसयूवी चला रहा था, जिस पर होममेड लाइसेंस प्लेट लगी हुई थी।

चुनावी रैली के पास पुलिस की पूछताछ में कार में सवार संदिग्ध चालक ने खुद को जर्नलिस्ट होने का दावा किया। उसके पास कुछ भी जर्नलिस्ट होने के प्रमाणिक दस्तावेज नहीं थे। पुलिस को शक हुआ तो उसके कार की जांच की गई। तभी उसके कार में लोडेड गन, हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button