Air India: मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, दिल्ली में कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग
Air India: मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट को मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, दिल्ली में कराई गयी इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही है Air India की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार को उसे बम की धमकी मिली। इसके बाद आनन-फानन में विमान को दिल्ली एयरपोर्ट की तरफ मोड़ा गया और दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उसकी आपातकालीन लैंडिंग करवाई गयी है। फिलहाल अधिकारियों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक सभी यात्री सुरक्षित हैं और आगे की जांच जारी है।
An Air India flight operating from Mumbai to New York was diverted to Delhi following a security concern arising out of bomb threat. The aircraft is currently stationed at the IGI Airport, and all standard safety protocols are being followed to ensure the safety of passengers and…
— ANI (@ANI) October 14, 2024
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एअर इंडिया की फ्लाइट AI 657 को एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था। इसके बाद फ्लाइट को आइसोलेशन बे में रखा गया था। फिर 135 यात्रियों और चालक दल के सभी सदस्यों को बाहर निकाला गया। सुरक्षित लैंड हुआ था विमान एयरपोर्ट ने बयान जारी करते हुए कहा था कि AI 657 (BOM-TRV) ने 22 अगस्त, 2024 को 0730 बजे बम की धमकी की सूचना दी। TRV एयरपोर्ट पर 0736 बजे फुल इमरजेंसी घोषित की गई। विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। इसे आइसोलेशन बे में पार्क किया गया।
इससे पहले जून 2024 में चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद विमान की मुंबई में इमजरेंसी लैंडिग कराई गई थी। विमान में 172 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे।





