विदेश

“कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच होगी कड़ी टक्कर”: कमला हैरिस रैली में बराक ओबामा

“हम एक बेहतर कहानी के लिए तैयार हैं, जो हमें एक दूसरे के खिलाफ होने के बजाय एक साथ काम करने में मदद करेगी. पेंसिल्वेनिया, हम राष्ट्रपित कमला हैरिस के लिए तैयार हैं.”

 

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पिट्सबर्ग में मंच संभाला और लोगों से एक महत्वपूर्ण राज्य पेंसिल्वेनिया में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए वोट करने का आग्रह किया.

 

7 स्विंग स्टेट्स में से एक पेनसिल्वेनिया राज्य के पिट्सबर्ग में गुरुवार को बराक ओबामा ने कमला हैरिस और टिम वॉल्ज के लिए प्रचार किया. ओबामा ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इस पद के लिए उतनी ही तैयार हैं, जितना पहले कभी कोई उम्मीदवार था. उन्होंने कहा कि नवंबर में होने वाला चुनाव कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘कड़ी टक्कर’ वाला होगा.

 

ओबामा ने स्विंग स्टेट से की प्रचार की शुरुआत

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में स्विंग स्टेट्स को ही सबसे मुश्किल ‘चुनावी जंग’ का मैदान माना जाता है. लिहाजा बराक ओबामा ने कमला हैरिस के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत इन्हीं मुश्किल राज्यों में से एक पेनसिल्वेनिया से की है. उन्होंने रैली में आई भीड़ से कहा कि, ‘कमला हैरिस इस पद के लिए उतनी ही तैयार हैं, जितना पहले कभी कोई कैंडिडेट था. कमला ऐसी ही हैं और व्हाइट हाउस में गवर्नर टिम वॉल्ज के तौर पर उनके पास एक बेहतरीन साथी होगा.’

 

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर आप कमला और टिम का चुनाव करते हैं तो वह अपनी परेशानियों पर ध्यान नहीं देंगे बल्कि आप लोगों की समस्याओं पर बात करेंगे. वह समझते हैं कि पेंसिल्वेनिया और पूरे देश में बहुत से लोग बिलों का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. भले ही वेतन लगातार बढ़ रहा और महंगाई आखिरकार धीमी हो रही है, लेकिन स्वास्थ्य सेवा से लेकर आवास और किराने के सामान तक हर चीज की कीमत अभी भी बहुत ज्यादा है.”

 

अपने संबोधन के दौरान ओबामा ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, वह लोगों की हताशा और उनकी इस भावना को समझते हैं कि वह इसे बेहतर कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा, मुझे यह समझ नहीं आता कि कोई भी यह कैसे सोच सकता है कि डोनाल्ड ट्रंप आपके लिए कुछ अच्छा करेंगे. इस बात का कोई सबूत भी नहीं है कि शख्स अपने बिना किसी और के बारे में सोचता है. ट्रंप आपके बारे में नहीं सोच रहे हैं. वह सत्ता को साधन से अधिक कुछ नहीं मानते. वह चाहते हैं कि मध्यम वर्ग एक और भारी कर कटौती की कीमत चुकाए जो उन्हें और उनके दोस्तों को लाभ पहुंचाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button