लाओस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हुए शामिल, जापान के पीएम शिगेरू इशिबा के साथ की द्विपक्षीय बैठक

लाओस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हुए शामिल, जापान के पीएम शिगेरू इशिबा के साथ की द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को 21वें आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए लाओस पहुंचे। इस दौरान अवसर पर पीएम मोदी ने जापान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।
#WATCH वियनतियाने, लाओस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर जापान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
(सोर्स: डीडी न्यूज/ANI) pic.twitter.com/OrZg9nSCXF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 10, 2024
इस पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN-इंडिया शिखर सम्मेलन को संबोधन किया इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं। हम राष्ट्रों की एकता और अखंडता को महत्व देते हैं। हम अपने युवाओं को उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जब दुनिया के कई हिस्से संघर्ष और तनाव का सामना कर रहे हैं, ऐसे समय में भारत-आसियान की दोस्ती बहुत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ” मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है…”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” पिछले 10 वर्षों में हमारा ASEAN क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार लगभग दो गुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत ने 7 ASEAN देशों के साथ डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी है और जल्द ही ब्रुनेई के साथ भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” मेरा मानना है कि 21वीं सदी इंडिया और ASEAN देशों की सदी है। आज जब दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और तनाव की स्थिति है, भारत और ASEAN की मित्रता, संवाद और सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है..”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियनतियाने में फलक-फलम देखा, जिसे फ्रा लाक फ्रा राम भी कहा जाता है, जो रामायण का लाओ रूपांतरण है। बता दें कि पीएम मोदी 21वें ASEAN-इंडिया और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वियनतियाने, लाओ पीडीआर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।





