ताज़ा खबरेंराजनीति

हरियाणा में BJP, तो जम्मू-कश्मीर में NC-कांग्रेस को बहुमत, जानें EC के आंकड़े

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर और हरियाणा की 90-90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग संपन्न होने के बाद आज परिणाम की बारी है. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा चुनाव की मतगठना शुरू हो चुकी है. मंगलवार यानि आज 8 अक्टूबर की सुबह EVM में कैद उम्मीदवारों के नसीबों की तिनती शुरू हुई. वहीं आज करीब सुबह 10 बजे तक के सामने आए आंकड़ों के अनुसार काफी हद तक परिणामों की स्थिती स्पष्ट हो रही है.

 

जम्मू-कश्मीर के सभी 90 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आए. EC के ताजा आंकड़ों के अनुसार JKNC-कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. JKNC 39 सीटों पर आगे है. कांग्रेस 8, BJP 28, पीडीपी 3, जेपीसी 2, सीपीआई(एम) और डीपीएपी 1-1 सीट पर आगे है. 8 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

वहीं हम हरियाणा की बात करें तो चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. भाजपा 46 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 33 सीटों पर, तो INLD और बसपा 1-1 सीट पर आगे चल रही है.

बता दें कि आज हरियाणा के सभी 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों और जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों की 90 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो रहा है. यह आंकड़े सुबह 10 बजे तक के हैं… जैसे-जैसे वक्त बीतता जाएगा चुनाव के परिणामों की स्थिति स्पष्ट होती जाएगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button