कानपूर में ठगी का अनोखा तरीका, बुजुर्गों को जवान बनाने के एवज में ठगे 35 करोड़

कानपूर में ठगी का अनोखा तरीका, बुजुर्गों को जवान बनाने के एवज में ठगे 35 करोड़
कानपुर में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहाँ एक दंपति ने बुजुर्ग लोगों को जवान बनाने का झूठा वादा कर बुजुर्गों से 35 करोड़ रुपए ठग लिए। इस दंपत्ति ने लोगों को 65 साल की आयु से 25 साल की आयु का बनाने झांसा दिया था। इस दंपति ने किदवई नगर में एक थेरेपी सेंटर खोला और वहां एक ऐसी स्कीम शुरू की जहां लोगों को यह झांसा दिया गया कि यदि उनकी उम्र 65 है तो उन्हें वह 25 की आयु जैसा ही जवान बना देंगे।
दंपत्ति ने बूढ़े से बूढ़े शख्स को युवा बना बनाने वाली इस स्कीम को रिवाइवल वर्ड नाम दिया गया। ठगों ने लोगों से कहा कि, इजराइल से एक ऐसी मशीन मंगवाएंगे जो आपको जवान बना देगी। जिसके बाद ठगों ने लोगों को जवान कर देने के एवज में पैसे मांगे, इस मशीन में एक थैरेपी पैकेज की कीमत 90 हजार रुपए रखी गई। इस तरह 35 करोड़ रुपए लेकर दोनों फरार हो गए।
बता दें कि स्वरूप नगर स्थित प्रभु अपार्टमेंट निवासी जिम संचालक राजीव दुबे और उसकी पत्नी रश्मि दुबे ने दो साल पहले साकेत नगर में रिवाइवल वर्ल्ड नाम की संस्था खोली। इस संस्था के जरिए दोनों ने लोगों को झांसा देना शुरू किया। उन्होंने यह प्रचार शुरू किया कि 25 करोड़ रुपये में इसराइल से एक ऑक्सीजन थेरेपी की मशीन खरीदी है। उन्होंने लोगों से कहा कि 6 महीने थेरेपी लेने पर 64 साल का बुजुर्ग 25 वर्ष की आयु का दिखने लगेगा। दंपती ने उन्हें मशीन दिखाकर नेटवर्क मार्केटिंग की स्कीमें बताईं। लोग उनकी बातों में फंसते चले गए। दंपती ने 500 से ज्यादा लोगों को जोड़कर 35 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाया और फरार हो गए।
इस ठगी के मामले को लेकर कानपूर पुलिस ठग दंपति की तलाश में छापेमारी कर रही है। दंपती के खिलाफ किदवई नगर थाने में रेनू सिंह चंदेल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी दंपती के खिलाफ 20 सितंबर को प्राथमिक की दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस एक्शन में आई। किदवई नगर पुलिस ने शनिवार देर शाम राजीव दुबे के साकेत नगर दीप टॉकीज के बने रिवाइवल वर्ल्ड संस्था के कार्यालय में छापा मारा। कार्यालय में मौजूद इसराइली मशीन को सीज करते हुए जिम को बंद कर दिया। डीसीपी साउथ अंकित शर्मा ने बताया कि जिम संचालक की हरकतों को देखकर एनीटाइम फिटनेस कंपनी ने फ्रेंचाइजी वापस ले ली है।





