NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: बांग्लादेश क्रिकेट फैन की कानपूर में नहीं हुई पिटाई, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

फैक्ट चेक: बांग्लादेश क्रिकेट फैन की कानपूर में नहीं हुई पिटाई, भ्रामक दावे के साथ वायरल हुआ वीडियो

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति बांग्लादेश टाइगर और झंडे की वेशभूषा में कुछ लोगों के बीच में बेहोश पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। गौर किया जा सकता है कि व्यक्ति को पुलिस और अन्य लोग थामते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कानपूर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेल जा रहे टेस्ट मैच के दौरान एक बांग्लादेशी फैन को कानपूर के निवासियों ने पीट दिया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच कानपुर में खेला जा रहा है , खबर है कि बांग्लादेश के फैन ने सिराज पर कुछ अपशब्द बोले जिसके बाद भारतीय समर्थकों ने उनकी जमकर कुटाई कर दी”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किये जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स से गूगल पर खोजा। ZEE न्यूज़ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो के मामले में वीडियो मिला। जिसे सितंबर 27, 2024 को ही अपलोड किया गया था। यहाँ वायरल वीडियो में दिख रहे बांग्लादेशी किरकेट फैन द्वारा दिए गए बयान अपलोड किया गया है। फैन ने बताया कि उनकी अचानक तबियत ख़राब हो गयी थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

 

पड़ताल के दौरान हमें PTI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कानपुर के कल्यानपुर ACP अभिषेक पांडेय का उक्त मामले पर बयान का एक वीडियो भी मिला। जहां उन्होंने यह जानकारी दी कि बांग्लादेशी फैन की अचानक तबियत ख़राब हो गयी थी, जिसके बाद उन्हें स्थानीय पुलिस कर्मी ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में मारपीट की बात बिलकुल निराधार है।

इसके साथ ही हमें Police Comissimorate kanpur nagar के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भी इस मामले को लेकर एक पोस्ट मिली। जहां बताया गया है कि रवी उल इस्लाम उर्फ टाइगर रवी जो कि बंग्लादेश से अपनी टीम बांग्लादेश को चीयर्स करने के लिए कानपुर आए थे। वह चीयर्स करने के बाद वापस जा रहे थे तभी तबियत कुछ खराब हो गई और रास्ते में गिर पड़े। इस दौरान तत्काल पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। पोस्ट में आगे बताया गया है कि इस मामले पर मार-पीट की भ्रामक खबरे चलायी जा रही है जो कि पूर्णतय गलत है।

 

इसके साथ ही पुलिस ने एक दूसरे पोस्ट मे इस घटना की सीसीटीवी रिकार्डिंग भी शेयर की। जहां साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि फैन के साथ कोई भी मार-पीट की घटना नहीं हुई है।

 

पड़ताल के दौरान हमें गूगल पर मिले तथ्यों से हमने जाना कि बांग्लादेशी फैन का वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। फैन रवी उल इस्लाम उर्फ टाइगर रवी के साथ किसी प्रकार की कोई मारपीट नहीं हुई। 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button