ताज़ा खबरें

AAP नेता आतिशी मार्लेना ने ली सीएम पद की शपथ, बनी देश की 17वीं महिला सीएम, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

AAP नेता आतिशी मार्लेना ने ली सीएम पद की शपथ, बनी देश की 17वीं महिला सीएम, इन नेताओं को मिली कैबिनेट में जगह

 

AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दिल्ली के उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें शपथ दिलाई। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात की। आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री और सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं। आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ लिया है।

इन नेताओं ने ली कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ 

 

AAP नेता सोरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार के लिए मंत्री के रूप में लिए शपथ ली।

कैलाश गहलोत ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

 

AAP नेता गोपाल राय ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

AAP नेता इमरान हुसैन ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

AAP नेता मुकेश अहलावत ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्री बने AAP नेता कैलाश गहलोत ने कहा-

AAP नेता कैलाश गहलोत ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण के बाद कहा, “अरविंद केजरीवाल का जो नेतृत्व अब तक रहा है वह आगे भी रहेगा। हमारा संकल्प एक ही है, अरविंद केजरीवाल जी को वापस से लेकर आना है। जितने भी ज़रूरी काम हैं हम उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे।”

मंत्री बनने के बाद AAP नेता गोपाल राय ने कहा-

AAP नेता गोपाल राय ने आतिशी नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद कहा, “यह पूरी टीम अरविंद केजरीवाल की टीम है। अरविंद केजरीवाल ने जो काम शुरू किए उन्हें ऊंचाईयों तक लेकर जाना है। खास तौर सर्दियों में वायू प्रदूषण का असर काफी बढ़ता है, इसे नियंत्रित करने का काम होगा… सरकार ने कई काम किए हैं, लोगों को मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, स्वास्थ्य सेवा मिल रही है… आगे हम इसे बेहतर बनाने के लिए प्रयास करते रहेंगे।”

AAP नेता संजय सिंह ने कहा

उन्होंने कहा कि, “आम आदमी पार्टी ईमानदारी और लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखती है। हमने अरविंद केजरीवाल की 5 गारंटी लोगों को दी हैं, अगली सरकार जो बनेगी उसका रिमोट कंट्रोल अरविंद केजरीवाल के हाथ में होगा… हमने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे… भाजपा का सफाया हो रहा है और यहां जो अगली सरकार बनेगी वो अरविंद केजरीवाल और AAP के समर्थन के बिना नहीं बनेगी।”

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा-

AAP नेता आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, “मैं आतिशी को दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने पर बधाई व शुभकामनाएं देता हूं… मैंने दिल्ली से जुड़ी चिंताओं को लेकर उन्हें पत्र लिखा है। हम उनसे निवेदन करेंगे कि दिल्ली के लिए खुलकर काम करें, हम आने वाले 3-4 महीनों में उन्हें पूरा समर्थन देंगे।”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button