दिल्ली: AAP नेता आतिशी मार्लेना आज लेंगी सीएम पद की शपथ, शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा समारोह

दिल्ली: AAP नेता आतिशी मार्लेना आज लेंगी सीएम पद की शपथ, शाम 4:30 बजे राज निवास में होगा समारोह
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी आज यानी शनिवार को दिल्ली के नए सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। आतिशी शाम 4:30 बजे राज निवास में आयोजित समारोह में पांच नए मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समारोह के सादे ढंग से आयोजित होने की संभावना है। उपराज्यपाल कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आतिशी को शपथ ग्रहण की तिथि से दिल्ली का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है और अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
अतीशी आज शाम राज निवास में शपथ लेने के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। अन्य दो भाजपा से सुषमा स्वराज और कांग्रेस से शीला दीक्षित रहीं। गौरतलब है कि अतीशी को मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के बाद सबसे अधिक सरकारी विभागों (13 से अधिक) का प्रभार सौंपा गया था। वित्त, राजस्व, योजना, महिला और बाल विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, कला, संस्कृति और भाषा, लोक निर्माण विभाग, बिजली और जनसंपर्क विभाग, सेवा और सतर्कता विभाग।





