Iphone 16 सीरीज की सेल शुरू, खरीदारों का लगा तांता
Iphone 16 सीरीज की सेल शुरू, खरीदारों का लगा तांता
दिग्गज टेक कंपनी एपल की IPhone 16 सीरीज के लिए फैंस का इंतजार खत्म हो गया। आज से भारत में इसकी सेल शुरू हो गई है। कंपनी ने 9 सितंबर को अपने साल के सबसे बड़े इवेंट ‘इट्स ग्लोटाइम’ में AI फीचर्स के साथ आईफोन 16 सीरीज लॉन्च की थी। नए लॉन्च हुए iPhone 16 के सभी मॉडल की सेल भारत में शुरू हो रही है। पिछले सप्ताह 13 सितंबर से यूजर्स नए वाले आईफोन को प्री-ऑर्डर कर रहे हैं।
मुंबई के BKC में एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगीं। एप्पल की आईफोन 16 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
#WATCH मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई के BKC में एप्पल स्टोर के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगीं।
एप्पल की आईफोन 16 सीरीज आज से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। pic.twitter.com/w12gEf1aEU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
एप्पल ने भारत में अपनी आईफोन 16 सीरीज की बिक्री शुरू की। मुंबई के बीकेसी में कंपनी के स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
#WATCH महाराष्ट्र: एप्पल ने भारत में अपनी आईफोन 16 सीरीज की बिक्री शुरू की। मुंबई के बीकेसी में कंपनी के स्टोर के बाहर बड़ी संख्या में लोग उमड़े। pic.twitter.com/ibHoUBksAf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
एक ग्राहक उज्जवल शाह ने कहा, “मैं अहमदाबाद से आया हूं। मैं पिछले 21 घंटों से कतार में खड़ा हूं। मैं कल सुबह 11 बजे से यहां हूं और आज सुबह 8 बजे स्टोर में प्रवेश करने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। मैं आज बहुत उत्साहित हूं…पिछले साल मैं 17 घंटे तक कतार में खड़ा रहा था।”
#WATCH महाराष्ट्र | एक ग्राहक उज्जवल शाह ने कहा, “मैं अहमदाबाद से आया हूं। मैं पिछले 21 घंटों से कतार में खड़ा हूं। मैं कल सुबह 11 बजे से यहां हूं और आज सुबह 8 बजे स्टोर में प्रवेश करने वाला मैं पहला व्यक्ति होऊंगा। मैं आज बहुत उत्साहित हूं…पिछले साल मैं 17 घंटे तक कतार में… https://t.co/c9SDeMrV3v pic.twitter.com/bgHEDT5vaH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे।
#WATCH दिल्ली: एप्पल की आईफोन 16 खरीदने के लिए लोग साकेत के सेलेक्ट सिटी वॉक में लंबी कतार में खड़े दिखे। pic.twitter.com/onX9OHfMIn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2024
iPhone 16 की शुरुआती कीमत ₹79,900 है, जो 128GB स्टोरेज के साथ आता है। ये 256GB और 512GB वेरिएंट्स भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमतें क्रमशः ₹89,900 और ₹1,09,900 हैं। iPhone 16 Plus की कीमत ₹89,900 से शुरू होती है, और इसके 256GB और 512GB वेरिएंट्स की कीमतें क्रमशः ₹99,900 और ₹1,19,900 हैं।





