बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हुई मगध सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन
भारत में इन दिनों लगातार ट्रेन हादसों की खबरें सामने आरही है। इस बीच रविवार को बिहार के बक्सर जिले एक और ट्रेन हादसे की खबर सामने आयी। यहाँ तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। यह हादसा आज सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। गनीमत रही इस दौरान किसी के हताहत होने की खबर नहीं आयी है।
बता दें कि चलती ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने से यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, लोको पायलट ने फौरन ट्रेन रोकी। इधर, सूचना मिलते रेलवे की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।
पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रविवार को लगभग सुबह 11.15 बजे दानापुर मंडल के टुड़ीगंज और रघुनाथपुर स्टेशनों के मध्य किमी 635/32 के समीप गाड़ी सं. 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस के इंजन से 13 एवं 14 डिब्बे के मध्य की कपलिंग टूट गयी थी। 11.35 बजे दानापुर से SPART घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। गाड़ी के संरक्षित परिचालन हेतु कार्य जारी है। इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
इससे पहले शनिवार को मध्य प्रदेश में एक ट्रेन हादसा हो गया था. जहां शनिवार सुबह इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे जबलपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे. हादसा सुबह करीब 5.40 बजे हुआ. इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ. अधिकारियों ने घटना के जांच के लिए एक समिति गठित कर दी है.





