तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को अमेरिका के टेक्सास के डलास पहुंचे हैं। ऐसे में राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘मेटा’ पर लिखा, “मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।
लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमेरिका के टेक्सास के डलास पहुंचे। अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘मेटा’ पर लिखा, “मैं इस यात्रा के दौरान सार्थक चर्चाओं और व्यावहारिक बातचीत में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं, जो हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी।” pic.twitter.com/I1DSFcyANM
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 8, 2024
बता दें कि राहुल गांधी शनिवार देर रात 01:50 बजे लंदन के लिए रवाना हो गए थे। लंदन के बाद राहुल गांधी वहां से अमेरिका के टेक्सास पहुंचें हैं। यहाँ लोगों ने उनका स्वागत किया इस दौरान कांग्रेस की इकाई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा भी मौजूद रहे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यहां वह भारतीय मूल के लोगों, छात्रों, कारोबारियों, ‘थिंक टैंक’ और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद करेंगे। कांग्रेस की इकाई इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के बारे में जानकारी साझा की थी। पित्रोदा ने बताया कि राहल गांधी आठ सितंबर को अमेरिका के डलास शहर में होंगे और 9 तथा 10 सितंबर को वाशिंगटन में रहेंगे।





