लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही, 8 की मौत जबकि 28 घायल

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही, 8 की मौत जबकि 28 घायल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहाँ ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला ईमारत ढह गयी जिसमें अब तक 8 लोगों के मरने जबकि 28 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ राहत बचाओ कार्य शुरू कर दिया था।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढहने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। घटना में 28 लोग घायल हुए हैं। pic.twitter.com/tG4TYZzfaT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2024
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही हैं। 12 से 13 लोगों को बाहर निकाला गया है। इसके अलावा अभी अंदर कई लोग फंसे हुए हैं रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
ट्रांसपोर्ट नगर में भारी बारिश के बाद हरमिलाप टावर का बायां हिस्सा ढह गया. फिलहाल, NDRF और राज्य पुलिस की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जो ढहे हुए हिस्से में घुसने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
सूबे की मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर लखनऊ में बिल्डिंग गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, SDRF और NDRF की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।





