ताज़ा खबरें

विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे पद से दिया इस्तीफा, मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर की मुलाकात

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच आज विनेश फोगाट ने भारतीय रेलवे में अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं बीते दिनों हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने कांग्रेस नेता व रायबरेली सांसद राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी.

विनेश फोगाट ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय रेलवे की सेवा मेरे जीवन का एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है. जीवन के इस मोड़ पर मैंने स्वयं को रेलवे सेवा से पृथक करने का निर्णय लेते हुए अपना त्यागपत्र भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को सौप दिया है. राष्ट्र की सेवा में रेलवे द्वारा मुझे दिये गये इस अवसर के लिए मैं भारतीय रेलवे परिवार की सदैव आभारी रहूँगी.

 

रेलवे पद से इस्तीफा देने के बाद विनेश फोगट और बजरंग पुनिया दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस दौरान पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी मौजूद थे.

दरअसल, चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा से पहले दोनों पहलवानों ने कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की. अब ऐसी अटकलें तेज हो गईं है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे.

 

हालांकि, कांग्रेस इस बात पर चुप्पी साधे हुए है कि पूनिया और फोगट को मैदान में उतारा जाएगा है या नहीं, जबकि एआईसीसी महासचिव और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा कि गुरुवार तक इस पर स्पष्टता होगी. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की राहुल गांधी के साथ मुलाकात की तस्वीर पोस्ट की है.

 

बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. हालांकि, नामों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है. हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होगी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button